महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट का वह नाम है जिसे बहुत से लोग पसंद करते हैं। जैसा कि हम सभी को पता है धोनी ने क्रिकेट विश्व कप के बाद क्रिकेट से दूर है और महेंद्र सिंह धोनी की जगह टीम में ऋषभ पंत को विकेटकीपर बल्लेबाज का मौका मिल रहा है। धोनी स्टेडियम में रहे या ना रहे फिर भी महेंद्र सिंह धोनी के नारे धोनी के फैंस लगाते रहते हैं और इसी कारण विराट कोहली ने दर्शकों से एक बात कही है तो चलिए आपको बताते हैं कि विराट ने क्या कहा है।
दरअसल विराट कोहली ने कहा है कि, ऋषभ पंत के ऊपर इसका प्रभाव बहुत ज्यादा पड़ता है और यही कारण है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि, स्टेडियम में धोनी धोनी के नारे लगाना ठीक नहीं है। इससे भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के ऊपर काफी दबाव और प्रभाव पड़ सकता है,और इसका बहुत बुरा असर पड़ेगा इससे पद का मनोबल भी डाउन हो जाएगा।
विराट कोहली के इस बयान के बाद भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी सौरव गांगुली ने करारा जवाब देते हुए विराट को कहा है कि, मैच के दौरान धोनी धोनी के नारे दर्शक तो जरूर लगाएंगे। क्योंकि जो धोनी के फैंस है वह नारे लगाए बिना नहीं मानेंगे। ऋषभ पंत के लिए यही बेहतर होगा कि इन सब बातों की आदत डाल ले और अपने गेम पर ध्यान दें ऋषभ पंत के लिए अच्छा होगा और तभी वह एक अच्छे क्रिकेटर बन पाएंगे। गांगुली ने साफ-साफ कहा है कि ऋषभ पंत को इस दबाव में निकलने का रास्ता खुद बनाना चाहिए और यही पद के लिए अच्छा होगा।
