क्रिकेट जगत के दो ऐसे नाम जिसे बच्चा-बच्चा जानता है वह है, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली। यह दोनों क्रिकेट की दुनिया के दो बड़े नाम हैं दोनों एक खास बॉन्ड साझा करते हैं। कई बार दोनों को लेकर कई अलग-अलग तरह की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि सिर्फ धोनी और कोहली ही नहीं बल्कि इन दोनों खिलाड़ी की पत्नियों के बीच भी एक खास कनेक्शन है।

आपको बता दें,महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और विराट कोहली की बीवी अनुष्का शर्मा ने कुछ वक्त तक एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी। अनुष्का के पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे। ऐसे में अनुष्का को अपने परिवार के साथ ही अलग-अलग जगह पर रहना पड़ता था। इसी बीच जब अनुष्का शर्मा के पिता की पोस्टिंग असम में हुई थी तो वहां के “सैंट मैरी” स्कूल में अनुष्का ने पढ़ाई की थी। स्कूल में ही उस वक्त साक्षी भी पढ़ती थी। सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें हैं जिसमें अनुष्का शर्मा और साक्षी एक साथ नजर आ रही है।

दरअसल,साल 2013 में अनुष्का शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था,’साक्षी और मैं असम के एक बहुत छोटे शहर में एक साथ रहते थे। जब उसने मुझे बताया कि वह कहाँ रहती है, मैंने कहा वाह, मैं भी यहाँ रहती हूँ। उसने कहा कि मैं इस स्कूल में पढ़ा करती थी। मैंने कहा कि मैं भी इस स्कूल में जाया करती थी।’

वही बात अगर अनुष्का शर्मा की की जाए तो अनुष्का शर्मा आखरी बार बॉलीवुड में जीरो फिल्म में नजर आई थी। फिल्म में अनुष्का के साथ कैटरीना कैफ और शाहरुख खान भी मुख्य किरदार में थे। वही अनुष्का ने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।
